{"_id":"65e613de9cbaaaec010eb949","slug":"warning-of-demonstration-if-teachers-demands-are-not-met-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113814-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षकों की मागें पूरी न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षकों की मागें पूरी न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
Tue, 05 Mar 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन बीईओ डुमरियागंज को सौंपा गया। साथ ही चेतावनी दी की जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर शिक्षक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे शिक्षक परेशान व भयभीत हैं। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याहन भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा डाला जा रहा है। विभाग ने केवल टैबलेट उपलब्ध कराया है, लेकिन टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय प्रतिनिधि मंडल की 30 अक्तूबर 2023 एवं 09 नवंबर 2023 को हुई वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण हेतु समिति बनाई गई थी, परंतु चार माह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
मांग में शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति एक कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश तथा अर्द्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाए। इस दौरान अखिलेश गौतम, आबिद अली, मोहम्मद कदर, सुनील सिंह, श्रीश चंद्र, अजीत कोरिया आदि मौजूद रहे।