{"_id":"662e8ebfdd4cd1766c097835","slug":"warning-of-action-against-careless-anms-and-ashas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116542-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापरवाह एएनएम व आशाओं पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापरवाह एएनएम व आशाओं पर कार्रवाई की चेतावनी
Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षक ने भनवापुर के चिताही में बैठक कर समय से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के उपकेंद्र चिताही में रविवार को अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने क्षेत्र के आशाओं व एएनएम के साथ बैठक की। कार्य में लापरवाही करने वाली एएनएम व आशाओं को विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
उपकेंद्र चिताही के अंतर्गत आने वाले गांवों में तैनात एएनएम व आशाओं के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों दस्तक अभियान, टीकाकरण, आभा कार्ड, जननी सुरक्षा योजना आदि कार्यों को समय से पूरा नहीं किया। रविवार को उपकेंद्र चिताही में बैठक कर सभी आशाओं के साथ ही एएनएम कुसुमलता वर्मा को शत-प्रतिशत कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान रीता, अनीता, दुर्गेश, नंदनी, रेनू, किरन, प्रीतम, लक्ष्मी, ममता आदि मौजूद रहीं।