फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ward residents struggling with the problem of low-voltage

Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे वार्डवासी

Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ward residents struggling with the problem of low-voltage
सिद्धार्थनगर। बांसी नगर के अकबरनगर व श्यामनगर वार्ड के लोग इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि घर में लगा पंखा सिर्फ रेंगते हुए चल रहा है जिससे लोगों को रात जागकर बिताना पड़ रहा है। यही नहीं लोगों के घर में लगा टुल्लू पंप भी वोल्टेज कि कमी के कारण नहीं चल पा रहा है जिससे लोगों को पानी कि भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

अकबरनगर व श्यामनगर वार्ड के आधे हिस्से लगभग सौ घरों मे बिजली की आपूर्ति माघ मेला मैदान के बगल बांध पर लगे सौ के वी के ट्रांसफार्मर से किया जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की मांग अधिक होने के कारण इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ जाता है। जिसका परिणाम है कि लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। वार्ड निवासी पूर्व सभासद मुन्नी अंसारी का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही हम सब लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। हालत यह है कि टुल्लू पंप न चलने के कारण बिजली के साथ साथ पानी की भी समस्या से जूझना पड़ रहा है। पप्पू मांझी ,दिनेश ,विनोद व मो. अली का कहना है कि इन दिनों उनके घर का पंखा रेंग रहा है। बिजली रहने के बाद भी उन्हें छत पर सोना पड़ रहा है। अकबरनगर वार्ड की सभासद शमा आरा ने लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर का क्षमता बढ़ाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed