{"_id":"606f46948ebc3ee64917def8","slug":"wall-collapses-child-dies-after-being-buried-siddharthnagar-news-gkp391322392","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय गिरी मिट्टी दीवाल, मलबे में दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय गिरी मिट्टी दीवाल, मलबे में दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरी, दबकर बालक की मौत
इटवा थानाक्षेत्र के सलवनजोत गांव की घटना
अनूप की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थानाक्षेत्र के सलवनजोत गांव में बुधवार की शाम घर के बगल में खेल रहे बच्चे पर मिट्टी की दीवार गिर गई। बच्चे को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के सलवनजोत गांव निवासी अनूप (12) पुत्र गायत्री दुबे बुधवार की देर शाम घर के बगल अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे अनूप मलबे में दबकर गया। दीवार गिरने की आवाज और बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। लोग जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते अनूप गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। घायलावस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।