फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Voting today: Exercise your franchise...make democracy stronger

मतदान आज : करें मताधिकार का प्रयोग...लोकतंत्र को बनाए मजबूत

Sat, 25 May 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Voting today: Exercise your franchise...make democracy stronger
फोटो-
विज्ञापन


बीएसए ग्राउंड से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मी
जिले के 19,61,845 मतदाता करेंगे मतदान, इसमें 10,45,086 पुरुष और 9,16,618 महिला शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 25 मई को मतदान होना है, जिसके तहत बीएसए ग्राउंड से शुक्रवार को पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। बीएसए ग्राउंड में लगे काउंटर से पोलिंग पार्टी में शामिल मतदान कर्मी ईवीएम आदि मतदान सामग्री लेकर वाहनों से मतदान केंद्र पर पहुंचे।
जिले के एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 25 मई की सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होना है। जनपद में 1604 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 2178 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिले में मतदाताओं की संख्या 19,61,845 है, जिसमें पुरुष मतदाता 10,45,086 है, महिला मतदाता 9,16,618 है, 141 थर्ड जेंडर हैं एवं एएसडी मतदाता 15,551 है। जिन मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने की व्यवस्था है, उनमें 143 के सापेक्ष 138 मतदाताओं को उनके घर पर मतदान कराया जा चुका है। जनपद में 42 माडल बूथ, पांच महिला प्रबंधित बूथ, पांच दिव्यांग प्रबंधित बूथ एवं पांच युवा बूथ स्थापित हैं।
विज्ञापन

चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए 9596 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। कुल 30 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक चिकित्सीय टीम तैनात की गई है, जिनके पास सभी प्रकार के एमरजेंसी मेडिकल किट उपलब्ध हैं। प्रत्येक बूथ पर एक आशा कार्यकर्ता को भी तैनात किया गया है जिनके पास भी एमरजेंसी मेडिकल किट उपलब्ध है। हीट वेव से बचाव के लिए भी प्रत्येक बूथ पर मेडिकल किट का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 69 क्रिटिकल केंद्र हैं, जिनमें 94 बूथ हैं तथा 32 वलनरेबुल बूथ हैं। 1102 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था है। 78 केंद्रों पर माइक्रो आर्ब्जवर लगाए गए हैं। 100 बूथों पर वीडियोग्राॅफी की व्यवस्था की गई है, जिनमें समस्त 64 शैडो बूथ शामिल है। एफएसटी व एसएसटी के कुल 45-45 टीमें गठित की गई है तथा वीएसटी की 15, वीवीटी की एक टीमें भी सक्रिय हैं। मतदान व्यय के आकलन हेतु प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।


नवीन मंडी में जमा होंगे ईवीएम
मतदान के बाद ईवीएम व वीवी पैट के सुरक्षित भंडारण के लिए जनपद में अवस्थित नवीन मंडी स्थल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां मतदान के बाद मतदान कर्मी ईवीएम जमा करेंगे। यहां पर 2 टीयर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। प्रथम टीयर (आंतरिक परिधि) में सीएपीएफ की तैनाती की जायेगी। प्रवेश एवं निकास के लिए लाग बुक रखा जायेगा, जिसमें आगंतुकों का विवरण भरा जाएगा तथा वीडियोग्राफी भी की जायेगी। स्ट्रांग रूम पर निगरानी के लिए 22 कैमरे लगाए गए हैं, द्वितीय टीयर में की तैनाती प्रस्तावित है।


मतदान के लिए यह होगा पहचान पत्र

मतदाता का नाम मतदाता सूची में होने पर यदि कोई मतदाता सूचना पर्ची नहीं लाता है, तो उसे मतदान से वंचित नहीं किया जायेगा। मतदाता सूचना पर्ची मतदाता के पहचान वैध दस्तावेज की श्रेणी में नहीं आता है। जो मतदाता वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा। जैसे आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र शामिल होंगे।

विधानसभावार मतदाता
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
शोहरतगढ़ 190624 169428 38 360090
कपिलवस्तु 243739 212375 38 456152
बांसी 206168 183492 38 389698
इटवा 182856 159534 11 342401
डुमरियागंज 221699 191789 16 413504
-------------
देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जिले के एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें।
-पवन अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी
--------
लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा बनने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जरूर करें, चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
-----
लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग जागरूक होकर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान जरूर करें, इससे देश में लोकतंत्र मजबूत होगा।
-जयेंद्र कुमार, सीडीओ
-------
जिले में मतदान दिवस के महापर्व पर सभी लोग जागरूक होकर हिस्सेदारी करते हुए अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान करें। इससे देश में लोकतंत्र मजबूत होगा।
-उमाशंकर, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed