फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   voter chetana abhiyan

Siddharthnagar News: वोटर चेतना अभियान में घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

Fri, 24 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
voter chetana abhiyan
फोटो- है
विज्ञापन

इटवा नगर पंचायत सभागार में आयोजित हुई भाजपा की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को वोटर चेतना महाअभियान के लिए बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संपर्क अभियान को चलाएंगे। 24 नवंबर को शक्ति केंद्र योजना बैठककर शक्ति केंद्र प्रवासी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक बूथ वार विस्तृत योजना तैयार करेंगे। 25 और 26 नवंबर एवं दो तीन दिसंबर की विशेष तिथियों पर चलने वाले इस अभियान की पूर्ण तैयारी करनी है। महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या काटने सहित अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, कृष्णा मिश्र, प्रदीप कसौधन, दीपनारायण त्रिपाठी, रामसूरत चौरसिया, बलराम मिश्र, रामशब्द उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, राजेंद्र दुबे,सदानंद शुक्ल, शिवजी तिवारी, प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed