{"_id":"6486074d59bcff1ae70e1e9f","slug":"vomiting-diarrhea-patients-increased-in-arogya-mela-siddharthnagar-news-c-7-1-203203-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरोग्य मेला में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरोग्य मेला में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े
Sun, 11 Jun 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी जिगिना ठाकुर में मरीजों को देखते डॉ. संजीव कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीज कम आए। चिकित्सकों का कहना था कि शिविर में उल्टी दस्त व बुखार के अधिक मरीज आए।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत ब्लॉक लोटन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनुवा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरी बखरिया में रविवार को सिर्फ 26 मरीज दवा कराने आए। जिसमें पीएचसी सैनुवा में पांच महिला व 10 पुरुष मरीजों की जांचकर दवा दी गई। वहीं सीएचसी सिकरी बखरियां मे आठ पुरुष व तीन महिला मरीजों को जांच कर दवा दिया गया। यहां दवा की कमी के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीएचसी सैनुवा के डॉ. धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दूसरे दिन की अपेक्षा मरीज कम आए हैं। सीएचसी सिकरी बखरिया के डॉ. मोहसिन खान का कहना है कि प्रतिदिन अस्पताल खुलने से मरीज कम आये हैं। दवा और उपलब्ध हो जाता तो मरीजों को देखने और दवा वितरण ठीक से हो जाता। वहीं डुमरियागंज नगर स्थित न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. वीके सिंह और डॉ. आरआर प्रजापति ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, संगीता पटेल आदि मौजूद रहे।