फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vomiting and diarrhea patients increased in rain, 291 people took treatment

Siddharthnagar News: बारिश में बढ़ गए उल्टी दस्त के रोगी, 291 लोगों ने लिया उपचार

Sun, 29 Sep 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients increased in rain, 291 people took treatment

विज्ञापन
जिले के डुमरियाागंज, कटहना, बिस्कोहर आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारी का असर दिखा। उल्टी और दस्त के रोगी अधिक पहुंचे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिर उन्हें दवाएं दी गईं। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। मेले में कुल 291 लोगों का का इलाज किया गया।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 22 मरीज अस्पताल पर इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिसमें जुकाम बुखार और त्वचा रोग के थे। जबकि अधिक मरीज उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला दोपहर 3 बजे तक चला। डॉक्टरों का कहना था कि बारिश के कारण मौसम से जुड़ी बीमारी के रोगी बढ़े हैं। इस दौरान डॉ. बीके सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष तिवारी, एएनएम गीतांजली, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र के द्वारा 40 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं दीं। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 32 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. बीके सिंह ने कुल 25 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाई दी। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को दोपहर तीन बजे तक 141 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। संविदा आयुष डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज खांसी, नजला, बुखार और एलर्जी के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 29 मरीज इलाज के लिए आए। फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया।


आरोग्य मेले में 52 मरीजों की जांची की गई सेहत

शोहरतगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी, अकरहरा, भुताहवा स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले के आयोजन में 52 मरीज पहुंचे। जबकि, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर कोई मरीज नहीं पहुंचे, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ बरसात का पानी भरा था। किसी तरह चिकित्सक पानी होकर केंद्र पहुंचे। अकरहरा, भुताहवा स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी। और उन लोगों को इस बदलते हुए मौसम में एहतियात बरतें की सलाह दी। अकरहरा और भुताहवा स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अधिक बुखार से पीड़ित मरीज आए। अन्य मरीज पेट व एलर्जी संबंधित मरीज भी पहुंचे। जहां सभी की जांच कर दवाई दी गई। पीएचसी अधीक्षक अभिनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले में आए मरीजों को जांच कर दवाई दी गई। और इस बदलते हुए मौसम में जरूरी सलाह भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed