फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Volunteers to social ills

सामाजिक बुराइयों को दूर करें स्वयं सेवक

Fri, 03 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Volunteers to social ills
इटवा में डाॅ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज में एनएसएस शिविर को संबोधित करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। कस्बा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई तो छात्रों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम एम.जुबेर बेग ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज मे जागरूकता लाना है। इसमें प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेवकों ने नाटक, गीत के माध्यम से जो प्रस्तुति दी है, उससे सामाजिक बुराइयों को दूर करने में काफी बल मिलेगा। आज समाज में व्याप्त बुराइयों को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि यही बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं। आगे चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने मे सहायक होंगे। उन्होंने सात दिनों तक शिविर में बताए गए संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रा दिव्या त्रिपाठी ने दहेज प्रथा पर गीत, पूनम त्रिपाठी व परवीन ने मां-बाप की सेवा पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सोनाली सिंह ने कथक नृत्य और शालिनी सिंह व रागिनी त्रिपाठी की टीम ने नाटक के जरिए अशिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अष्टभुजा पांडेय व संचालन डॉ. पवन कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. नुरूल हसन, अंबिकेश्वर त्रिपाठी, एसपी मणि, राम प्रवेश पांडेय, लाल बहादुर यादव, प्रियंका उपाध्याय, मधु त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, अवंतिका सिंह, प्रिंसी त्रिपाठी, सुनील, राज चतुर्वेदी, विकास मिश्रा, प्रिंस दुबे, गुलाब चंद्र, शालिनी, रागिनी, अर्चना, काजल, निशा, ज्योति, सुषमा, राहुल, सरस्वती पटवा, पूनम खत्री और कवितांजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed