{"_id":"636ff1fc7caa74043d08e04f","slug":"volley-ball-player-neha-sellected-in-state-team-siddharthnagar-news-gkp457176721","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खिलाड़ी नेहा यूपी टीम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खिलाड़ी नेहा यूपी टीम में
विज्ञापन
नेहा गौड़।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल खिलाड़ी नेहा यूपी टीम में
सिद्धार्थनगर। जिले की उभरती हुई वॉलीबाल खिलाड़ी नेहा गौड़ का चयन जूनियर वर्ग की यूपी टीम में हुआ है। वह 14 नवंबर से 22 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में खेलेंगी। इस उपलब्धि पर खेल से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित प्रैक्टिस करने वाली नेहा का चयन 4 से 11 नवंबर तक इलाहाबाद में प्रशिक्षण के बाद अंतिम ट्रायल में हुआ है। वह जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के वरिष्ठ लिपिक एवं सेमरनार, भीमापार निवासी मधुसूदन प्रसाद गौड़ की पुत्री हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश कुमार सिंह, इशांक सिंह अंकु, अब्दुल मन्नान व सोनू गुप्ता ने स्टेडियम में बैठक की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि यूपी टीम में नेहा बेहतर प्रदर्शन करेंगी। जिले में वापस आने पर नेहा को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जाएगा।