फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vishal completes 72 km ultra run in Ladakh

Siddharthnagar News: लद्दाख में विशाल ने पूरी की 72 किमी की अल्ट्रा रन

Sat, 12 Sep 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vishal completes 72 km ultra run in Ladakh
लद्दाख दौड़ पूरा करने वाले विशाल त्रिपाठी। स्रोत विज्ञ​​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। नगर क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत विशाल त्रिपाठी ने लद्दाख में आयोजित खारदुंग ला चैलेंज में 72 किलोमीटर की अल्ट्रा रन पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अत्यधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन, कठिन चढ़ाई, तेज हवाओं और बदलते मौसम के बीच दौड़ पूरी करना उनकी लंबे समय की तैयारी और अनुशासन को दर्शाता है।
लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में आयोजित इस चुनौतीपूर्ण दौड़ में प्रतिभागियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। विशाल ने मजबूत तैयारी और आत्मविश्वास के साथ निर्धारित 72 किलोमीटर की दूरी पूरी की।
विज्ञापन

विशाल इससे पहले भी कई चुनौतीपूर्ण दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने लद्दाख मैराथन में करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर 42.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी। इसके अलावा 100 किलोमीटर बॉर्डर रन, जैसलमेर से लोंगेवाला और 300 किलोमीटर हेल रन जैसी कठिन दौड़ों को भी पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि दौड़ ने उन्हें अनुशासन, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में लगातार आगे बढ़ते रहने की सीख दी है। उनका लक्ष्य भविष्य में भी देश की कठिनतम दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है।

उनकी उपलब्धि पर सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद शंकर पांडेय, प्रो. डॉ. रविंद्र धर, विनय शंकर पांडेय, डॉ. अभय शंकर पांडेय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed