फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral and cough continue to haunt asthma patients in changing weather

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में अस्थमा के मरीजों को सता रहा वायरल व खांसी

Mon, 23 Sep 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Viral and cough continue to haunt asthma patients in changing weather

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आ रहे प्रतिदिन 10 से 15 अस्थमा के मरीजों
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदलते चक्र से लोगों को वायरल फीवर और खांसी परेशान कर रही है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को कुछ ज्यादा ही परेशानी हो रही है। वायरल फीवर होने से अस्थमा के मरीजों में सांस लेने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन ऐसे 10 से 15 मरीज आ रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन बीमारियों से महिला-पुरुष से लेकर बच्चे तक प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सबसे अधिक परेशानी वायरल के मरीजों को हो रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि इन दिनों तापमान एक जैसा नहीं है। बारिश होने पर मौसम में नरमी देखने को मिल रही है। इसके बाद तल्ख धूप और उमस हो रही है। ठंड-गर्म के इस उतार-चढ़ाव में लोग बीमार पड़ रहे हैं। बदन दर्द से शुरू होने वाली समस्या बुखार और खांसी-जुकाम तक पहुंच जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपीडी में वायरल के प्रतिदिन 90 से 100 मरीज आ रहे हैं। इसमें से अस्थमा के भी 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्थमा के मरीजों को वायरल होने पर सांस लेने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मरीजों को अस्थमा का दवा लेने का सलाह दिया जा रहा है, जबकि बदलते मौसम में इन्हेलर को हमेशा अपने साथ रखने का भी सलाह दी जा रही है। अस्थमा के मरीजों को अभी से ही सावधानियां बरतने की जरूरत है, जबकि आगे मौसम में बदलाव होने से परेशानी और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-सांस रोगी दवा की पर्याप्त खुराक लें
-इन्हेलर साथ रखें, नियमित उपयोग करें
-धूल आदि होने पर मास्क लगाएं
-अस्थमा का अटैक आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
-वायरल मरीजाें के पास बैठते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग करे
-ऐसे मौसम में ठंडी वस्तुओं को प्रयोग करने से बचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed