{"_id":"60e885a48ebc3e103169665d","slug":"vipul-made-asia-record-in-surya-namaskar-siddharthnagar-news-gkp4012582109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार में विपुल ने बनाया एशिया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार में विपुल ने बनाया एशिया रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नमस्कार में विपुल ने बनाया एशिया रिकॉर्ड
एशिया रिकॉर्ड बनाने वाले विपुल कुलपति से सम्मानित
विपुल के पहले महाराष्ट्र के शैलेंद्र कोपे के नाम दर्ज था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में अध्ययनरत छात्र विपुल भारद्वाज ने सूर्य नमस्कार को एक मिनट में 20 बार कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। बीते दिनों उन्हें सम्मान पत्र से नवाजा भी गया है। शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. हरिप्रसाद श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
शहर स्थित बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र और जनपद महाराजगंज के बेलवा काजी गांव निवासी विपुल भारद्वाज ने कम उम्र में ही योग में उपलब्धियां हासिल की है। एशिया अवॉर्ड उन्हें एक मिनट में 20 बार सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाने पर दिया गया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड अमरावती (महाराष्ट्र) के मंडर शैलेंद्र कोपे के नाम दर्ज था, जिन्होंने एक मिनट में 16 बार सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड कायम किया था। विपुल ने 22 मई को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। विपुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा छह से आठ तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्यकुलम से ग्रहण की है। हाईस्कूल की शिक्षा पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, इंटर की शिक्षा गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से ग्रहण किया है। शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिबहादुर श्रीवास्तव ने विवि बुलाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सम्मान को प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ के प्राचार्य डॉ. भारत भूषण द्विवेदी भी उपस्थित रहे।