फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers tied a young man to a tree and beat him up for running away with jewelry

Siddharthnagar News: जेवर लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers tied a young man to a tree and beat him up for running away with jewelry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के हथियवा चौराहे पर शनिवार को दो युवक आए और जेवरात साफ करने की बात कहकर एक महिला का जेवर लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
हथियवा चौराहे पर एक युवक ने खुद को आभूषण साफ करने वाला बताकर महिला से गहने ले लिए। कुछ ही देर में वह भागने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों युवक बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, और फरार युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। युवक पुलिस की गिरफ्त में है। सर्विलांस के जरिये वर्क आउट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed