{"_id":"6a4807ca805a849b1604eba9","slug":"villagers-protest-over-lack-of-cleanliness-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160715-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सफाई न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सफाई न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटंगवा में नियमित सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में तैनात सफाई कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियमित सफाई और चोक नालियों की सफाई कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की नालियां लंबे समय से चोक हैं, जिससे जगह-जगह गंदगी फैली है और दुर्गंध उठ रही है। बारिश के दौरान नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई कर्मचारी गांव में नियमित सफाई करने नहीं आता।
डुमरियागंज-बस्ती मार्ग से गांव जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे बब्लू के घर तक बनी करीब 150 मीटर लंबी नाली निर्माण के बाद से अब तक साफ नहीं कराई गई है। इसी तरह मकसूद के घर से अमिरूल्लाह के घर के पीछे स्थित चिकनी गड्ढे तक जाने वाली नाली भी गंदगी से पटी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। प्रदर्शन में महंगी राम, रमेश कुमार, अलीशान, इस्तियाक, वसीम अली, सब्बू, समीम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया है। जल्द ही गांव में सफाई कराकर चोक नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
- ओम प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, डुमरियागंज