{"_id":"6012ea8b8ebc3e31cb14a302","slug":"village-guard-is-an-important-link-for-security-siddharthnagar-news-gkp382573767","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की अहम कड़ी हैं ग्राम प्रहरी, जिम्मेदारी समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की अहम कड़ी हैं ग्राम प्रहरी, जिम्मेदारी समझें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सुरक्षा की अहम कड़ी हैं ग्राम प्रहरी’
आईजी ने किया चिल्हिया थाने का वार्षिक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आईजी बस्ती अनिल कुमार राय ने बृहस्पतिवार को चिल्हिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर देखा। टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। महिलाओं से संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। थाने में पहुंचने के बाद आईजी को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद चिल्हिया थाना भवन, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, लंबित वाहनों का रखरखाव, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, कोविड हेल्प डेस्क, महिला एवं पुरुष हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अपराध रजिस्टर की जांच की और थाने के टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित करने को कहा। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को कंबल भेंट किया। ग्राम प्रहरियों से गांव की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। कहा कि ग्राम प्रहरी गांव की अहम कड़ी हैं। उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन करने की जरूरत है। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए अपराधियों पर कार्रवाई करें। इस दौरान एसओ दिनेशचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।