फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vigil increased from Nepal border to district headquarters

Siddharthnagar News: नेपाल बाॅर्डर से जिला मुख्यालय तक बढ़ी चौकसी

Tue, 12 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vigil increased from Nepal border to district headquarters
सिद्धार्थनगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल बाॅर्डर से लेकर जनपद मुख्यालय तक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। रमजान और होली को भी देखते हुए मंगलवार को एसपी की अगुवाई में अर्धसैनिक बल और पुलिस अफसरों ने संयुक्त मार्च किया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी कर रही है। एसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नागरिक संशोधन कानून 2019 को केंद्र सरकार ने सोमवार को लागू कर दिया। इस कानून के लागू होने को लेकर पूर्व में काफी विवाद हुआ था, देश के कई हिस्सों में तनाव होने के मामले सामने आए थे। कानून लागू होते ही शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। जिन लोगों से माहौल बिगड़ने की आशंका है, पुलिस और खुफिया एजेंसियां उन पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अगुवाई में अर्धसैनिक बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने मार्च किया। इस दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराया गया। साथ ही अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करने की अपील की गई। मार्च के दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर सुजीत राय, शहर कोतवाल गौरव सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

68 किमी नेपाल बॉर्डर पर खुफियां एजेंसियां सतर्क

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगा हुआ है। दोनों देशों से लोगों का आना-जाना होता है। सीमापार से कोई आकर माहौल को खराब न कर सके। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों और लोकल थाने की पुलिस भी अलर्ट है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के साथ ही उनका नाम और पता भी नोट किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर नजर

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफाॅर्म बन चुका है, जहां कोई सूचना वायरल होकर कब लाखों लोगों तक पहुंच जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं है। माहौल बिगाड़ने वाले अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेकर अफवाह फैलाते हैं। इसलिए पुलिस विभाग की एक टीम सोशल मीडिया पर भी निगरानी कर रही है। भाड़काऊ पोस्ट, लाइक और शेयर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में शांति व्यवस्था कायम है। नागरिकता कानून को लेकर पुलिस अलर्ट है। सभी थानाध्यक्ष को कानून व्यवस्था बनाए रखने क्रम में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed