{"_id":"613b905f8ebc3eb6f1058526","slug":"viedo-siddharthnagar-news-gkp4086767121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर मंडी का बताया जा रहा है वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में खाद्यान्न चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शाहपुर मंडी समिति भनवापुर शाखा का बताया जा रहा है। इसमें चावल को बोरे से नीचे गिराकर दूसरी बोरी में भरा जा रहा है। हालांकि जिम्मेदार मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
दरअसल, भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई ऐसे कोटेदार हैं जो बताते हैं कि हर बार उनको प्रति बोरी तीन से चार किलो खाद्यान्न कम मिलता है। डर के कारण कोई कोटेदार बयान नहीं देता है। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि प्रति बोरे से अगर तीन से चार किलो ही कम किया जाए तो प्रतिमा सैकड़ों क्ंिवटल चावल और गेहूं का वारा न्यारा हो जाएगा। इतना ही नहीं कोटेदार नाम ना छापने के शर्त पर बता रहे हैं विपणन शाखा के गोदाम भनवापुर में हम लोगों से दस्तखत पूरे वजन पर करवाया जाता है। हालांकि हर महीने के खाद्यान्न में प्रति बोरी के हिसाब से कम रहता है। चर्चा यह भी है कि इस खाद्यान्न घोटाले में अगर सही निष्पक्षता से जांच की जाए तो कई छोटे और बड़े संबंधित जिम्मेदारी इसकी जद में आ जाएंगे। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संबंधित दोषी को किसी भी दशा में नहीं बख्शा जाएगा।