फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Videos, including ADO filed princes

बीडीओ, एडीओ सहित प्रधानों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय चरण के मतदान में मतदाता सूची में अनियमितता मिलने पर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार करना शुरू  कर  दिया है। मतदान के दिन ग्रामीणों  द्वारा किए गए विरोध  प्रदर्शन  के  बाद  बुधवार  को  दो थाना क्षेत्रों में  संबंधित  अधिकारी  व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पहली एफआईआर शोहरतगढ़ थाना में दर्ज की गई। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहन कोला निवासी अब्दुल गफ्फार ने  तहरीर दे कर कहा कि ब्लाक व तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान चुनाव में प्रयुक्त होने वाली वोटर लिस्ट में जीवित मतदाताओं को नाम काट दिया गया है।
विज्ञापन

इससे साफ प्रतीत होता है कि कर्मचारियों ने व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृत्य किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ब्लाक व तहसील के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। दूसरी एफआईआर थाना चिल्हिया में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी पटेश्वरी के अनुसार ग्रामसभा नवीन पकड़ी में 130 ऐसे  मतदाताओं  को नाम सूची में नहीं दर् ज किया गया, जो ग्राम के निवासी है। जिला विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, बीएलओ के साथ ग्राम प्रधान को नामजद किया है। गांव की राजनीति के कारण विकास विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान ने नाम को कटवाया, इस कारण पात्र मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।

 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने में जुटी है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed