फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   video viral in siddharthnagar

पेड़ से बांधकर किशोर व किशोरी का वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Tue, 26 May 2020 10:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
video viral in siddharthnagar
- फोटो : amar ujala

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थानाक्षेत्र के एक गांव की बाग में किशोर-किशोरी को पेड़ से बांधने और वीडियो बनाकर को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 20 मई की देर रात का बताया जा रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर और किशोरी को पेड़ में दुप्पटे के से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और दोनों अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मामला चर्चा में आने के बाद लड़की के पिता ने पथरा थाने में दो नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। वायरल वीडियो 20 मई की रात का बताया जा रहा है। इस बाबत एसपी विजय ढुल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed