{"_id":"651336c6d36c06bc3d0203f7","slug":"video-viral-district-magistrate-sent-investigation-report-to-the-government-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-318042-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल : जिलाधिकारी ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल : जिलाधिकारी ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट
Wed, 27 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ, दो डिप्टी सीएमओ और एक निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन की बातचीत की वीडियो वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जबकि इस मामले में डिप्टी डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. बीएन चतुर्वेदी एवं निजी अस्पताल के संचालक रंजीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज हो चुका है।
एक सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि वीडियो वायरल प्रकरण में जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। स्वास्थ्य महकमे में चर्चा है कि साक्ष्यों के आधार पर नकारात्मक रिपोर्ट भेजी गई, इस मामले में सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।