फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of walking in water with feet in a pot goes viral

बर्तन में पैर रखकर पानी में चलने का वीडियो वायरल

Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Video of walking in water with feet in a pot goes viral
पानी से बचने के लिए खाना बनाने वाले बर्तन में पैर रखकर स्कूल में जाते प्रिंसिपल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बर्तन में पैर रखकर पानी में चलने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

लोटन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर के प्रधानाध्यापक रमाशंकर पांडेय के बर्तन में पैर रखकर पानी में चलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा है और वह शिक्षामित्र के सहारे बर्तन में पैर रखकर आगे बढ़ रहे हैं। इस मामले में प्रधानाध्यापक की आलोचना होने लगी तो उन्होंने बताया कि एक माह पहले हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। सूखे स्थान पर डंडे के सहारे चलते हैं। परिसर में पानी भरा था और विद्यालय में जाना जरूरी था। किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
प्रधानाध्यापक रामशंकर पांडेय ने बताया कि बीस जुलाई को बारिश हुई थी और परिसर में पानी भरा था। सहयोगी ने बर्तन में पैर रखकर जाने का सुझाव दिया और वह चले गए। वीडियो वायरल होने से किरकिरी हुई तो वे विभागीय कार्रवाई होने की आशंका से भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि बर्तन मध्याह्न भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाला था। हालांकि उनका कहना है कि बर्तन उनके विद्यालय के पास रहने वाले व्यक्ति के घर से मांगे गए थे।
विज्ञापन

रामशंकर पांडेय ने अपने पैर की एक्स रे रिपोर्ट और डॉक्टर की पर्ची भेजकर बताया कि उनके पैर की हड्डी में रॉड डाली गई है। उन्होंने बताया कि बिना डंडे के सहारे वह चल नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्हें हरिवंशपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बर्तन में पैर रखकर पानी में चलने की वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने विद्यालय परिसर की तस्वीर भेजकर बताया कि वहां पानी नहीं है। प्रधानाध्यापक को परिसर से पानी निकलने का इंतजार करने के बाद जाना चाहिए था। अगर उनके पैर की सर्जरी हुई है तो अवकाश लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed