फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   video confeerncing

पीएम ने कुर्बान से बात कर बढ़ाया हौसला

Fri, 26 Jun 2020 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
video confeerncing
पीएम ने कुर्बान से बात कर बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

कहा, अब तो आप सर्टिफाइड राजमिस्त्री बन गए हैं
नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से कोड़रा के कुर्बान अली से की बात
पीएम ने कुर्बान को कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बड़े बहादुर बनकर बगैर मास्क के मत घूमिएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नौगढ़ ब्लॉक के कोड़रा ग्रांट गांव निवासी प्रवासी मजदूर कुर्बान अली से यह कही। पीएम ने कुर्बान अली के प्रति अपनत्व का इजहार करते हुए कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत किया।
उन्होंने कुर्बान अली से पूछा कि मुंबई से वापस आकर गांव में क्या करते हैं। जवाब में कुर्बान अली ने जब यह बताया कि यहां राजमिस्त्री का प्रशिक्षण लेने के बाद सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उसे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छा-अच्छा अब आगे से आप एक बड़े सर्टिफाइड राजमिस्त्री बन जाएंगे। अपनत्व जताते हुए पूछा आप वहां थे तब बीमारी की खबरें आई तो परिवार के लोग चिंता में पड़ गए होंगे। जब कुर्बान ने यह बताया कि वह निजी साधन से 12 मई को मुंबई से घर आया तो प्रधानमंत्री ने उसके परिजनों की खुशी साझा करते हुए कहा कि जब आ गए हैं तब मां-बाप और भाई-बहन सभी खुश होंगे। अंत में उन्होंने उसके स्वस्थ रहने और सपरिवार खुश रहने की कामना की। वीडियो कॉफ्रेंसिंग दौरान प्रधानमंत्री डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल से भी रूबरू हुए। इस दौरान निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ पुलकित गर्ग, विधायक श्यामधनी राही मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो मिनट की बात के लिए दो दिन से कसरत
पीएम से वीडियो कॉफ्रेंसिग के लिए कोड़रा ग्रांट गांव में प्रशासन ने दो दिनों से डेरा डाल रखा था। पीएम ने शुक्रवार को प्रवासी मजदूर कुर्बान अली से दो मिनट तक बात की, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रशासनिक अमला वीडियो कॉफ्रेंसिग के लिए नेटवर्क बनाए रखने, कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लगाने समेत शांति व्यवस्था बनाने में जूझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में था प्रवेश वर्जित
वीडियो कॉफ्रेंसिग कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडाल में गिने चुने लोगों को छोड़ अन्य का प्रवेश वर्जित था। इसमें सांसद, विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ, निदेशक पंचायतीराज के अलावा कोई भी अंदर नहीं जा सका। सिर्फ कुर्बान अली को छोड़ कोई भी दूसरा प्रवासी मजदूर अंदर नहीं मौजूद था। कार्यक्रम स्थल के चारो तरफ लोगों की आवाजाही और तेज आवाज करने पर भी रोक लगी हुई थी।

टीवी पर ग्रामीण देख रहे थे लाइव प्रसारण
वीडियो कॉफ्रेंसिग स्थल से थोड़ी दूर स्थित गांव के चौराहे पर टीवी लगाकर ग्रामीणों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। लाइव प्रसारण में अपने गांव के कुर्बान को प्रधानमंत्री से बात करते देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे थे और आपस में चर्चा भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed