फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   vehicle with sticker, flag running in collectorate

कलेक्ट्रेट में घूमते रहे स्टीकर-झंडा लगे वाहन

Thu, 05 Jan 2017 11:00 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
vehicle with sticker, flag running in collectorate
गाड़‌ियाें पर लगे हैं स्‍टीकर - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन की सक्रियता गुरुवार से तेज हो गई। अभियान चलाकर जिले में जगह-जगह बैनर, पोस्टर व होर्डिंग उतारे गए। वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने सांसद व सदर विधायक के वाहन से हूटर उतरवा दिए। दिन भर यह कवायद चलती रही। यह बात दीगर थी कि खुद प्रशासन की नाक के नीचे आचार संहिता तार-तार थी। विकास भवन और जिला अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री की फोटो के साथ पोस्टर-होर्डिंग जस के तस थे तो कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के झंडा-पोस्टर लगे वाहन घंटों घूमते रहे। अशोक मार्ग पर कांशीराम आवास कॉलोनी के बाहर बसपा सुप्रीमो का बोर्ड भी नहीं ढका जा सका था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे से ही आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। नियमों के तहत 24 घंटे में सरकारी भवनों, परिसरों से सरकारी योजनाओं का बखान करने वाले होर्डिंग-पोस्टर हटाए जाने थे। तमाम जगहों से होर्डिंग हटाया भी गया, मगर मुख्यालय पर ही कई अहम स्थान ऐसे थे, जो आचार संहिता के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे थे।
विज्ञापन

अपराह्न 3 बजे तक विकास भवन परिसर में प्रदेश सरकार की आवास योजना संबंधी होर्डिंग मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ लगी हुई थी। उधर, जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मुख्य प्रवेश द्वार पर ही समाजवादी रंग में स्वास्थ्य योजना गिनाते मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला पोस्टर बरकरार था। कलेक्ट्रेट के सामने एक भवन पर भाजपा की होर्डिंग लगी थी। अशोक मार्ग पर अफसरों कॉलोनी के ठीक सामने कांशीराम आवास संबंधी बोर्ड जस का तस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हर तरफ राजनीतिक दलों व नेताओं के स्टीकर लगे वाहन फर्राटे भरते रहे। सपा के एक नेता का स्टीकर व झंडा लगा वाहन कलेक्ट्रेट में पूरे दिन खड़ा रहे। अफसर इससे अनजान रहे। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर का कहना था कि बैनर-होर्डिंग हटाने का क्रम लगातार जारी है। शुरुआती 24 घंटे में सरकारी भवन व परिसरों से प्रचार सामग्री हटाई गई है। दूसरे चरण में वाहन व प्राइवेट भवन निशाने पर हैं। 72 घंटे की मोहलत में सारी सामग्री हटा दी जाएगी।

घूमते रहे स्टीकर लगे वाहन
आचार संहिता लागू होने के 30 घंटे बाद भी नेताओं के स्टीकर व झंडा लगे वाहन जिले में दौड़ते रहे। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा के नेताओं के स्टीकर वाले कई वाहन जिला मुख्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर के इर्द-गिर्द फर्राटे भरते दिखे, लेकिन उन पर न कोई रोक-टोक थी और न ही जांच-पड़ताल।


पुलिस रिकार्ड में हटे 3027 होर्डिंग
जमीनी हकीकत जो भी हो, पुलिस के रिकार्ड में पूरे जिले से 3037 होडंग शुरुआती 24 घंटे में हटा दिए गए थे। इसमें सर्वाधिक 1027 होर्डिंग सदर पुलिस ने हटवाए हैं। डुमरियागंज में 450, इटवा में 160, शोहरतगढ़ में 100 व बांसी थाना क्षेत्र से 30 होर्डिंग हटाई गई थी। इसके अलावा कुल 1946 बैनर, 1848 पोस्टर, 420 झंडे व 34 स्थानों से वॉल राइटिंग हटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed