{"_id":"5daddd1b8ebc3e93d56cda0b","slug":"vehical-checking-siddharthnagar-news-gkp3264126157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की चेकिंग में मनमानी पर उतरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की चेकिंग में मनमानी पर उतरी पुलिस
विज्ञापन
शहर में अब ऐसे वाहनों का कब होगा चालान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की चेकिंग में मनमानी पर उतरी पुलिस
चेकिंग स्थल से दूर चाय-पान की दुकान पर खड़े वाहनों का चालान
शहर में इमरजेंसी कार्य के लिए निकलें तो भी हेलमेट जरूर लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बगैर कागजात व हेलमेट के चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग होती रहती है। जिला मुख्यालय पर सदर थाने की पुलिस इन दिनों चेकिंग के मामले में लक्ष्य पूर्ति को लेकर मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रही है। सड़क किनारे खड़े वाहनों का भी हेलमेट या अन्य आरोप में भी चालान कर दिया जा रहा है।
मुख्यालय पर वाहन चेकिंग के नाम पर कार्रवाई का तरीका ही कुछ अलग दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर समय-समय पर होने वाली चेकिंग के दौरान मौके पर पहुंचे वाहन चालकों से पूछताछ में कागजात न होने अथवा हेलमेट न पहनने की दिशा में चालान करने की कार्रवाई तो समझ में आती है, पर चेकिंग स्थल के आसपास स्थित चाय, पान, दवा, किराना स्टोर जैसे दुकानों के सामने बगैर चालक खड़े वाहनों का भी हेलमेट न होने के आरोप में ऑनलाइन चालान किया जा रहा है। रविवार को शहर के उत्तरी छोर पर पेट्रोल पंप तिराहे पर दोपहर में चेकिंग चल रही थी। सदर थाने के एक उपनिरीक्षक के साथ भारी संख्या में जवानों की मौजूदगी रही। इस दौरान मौके पर रोककर अभिलेख न होने व हेलमेट न पहनने वाले चालकों का ई-चालान किया गया। इस हद तक कार्रवाई को हर कोई समझ सकता है। पहली बार ऐसे वाहनों का भी चालान काटा गया, जो चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर चाय, पान, दवा अन्य दुकानों के सामने कार्यवश संबंधित चालक वाहन खड़ा कर रखे थे। ट्रैफि पुलिस मौके पर पहुंचकर एप के जरिए वाहन के नंबर को अपलोड कर रही है। लगभग एक दर्जन वाहन चालकों के होश तब उड़ गए, जब देरशाम अथवा रात में उनके मोबाइल पर जुर्माना लगाए जाने का मैसेज मिला।
कोट
अकारण वाहनों का चालान करने का मामला संज्ञान में आया है। बेवजह चालान करने वाले मामलों की जांच करा रहे हैं। भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई सामने आई और पुष्टि हुई तो निश्चय ही दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-दलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर।