फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   valmiki jayanti celebrated, sanitary workers awarded

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Mon, 10 Oct 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
valmiki jayanti celebrated, sanitary workers awarded
शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सफाई कर्मियों को सम्मानित करते सदस्य राज्य स्तरीय निगर? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज के लोगों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महर्षि वाल्मीकि के चित्र प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति के धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।
धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बनाकर जो काम किया, उसे देश कभी भूल नहीं पायेगा। आज छुआछूत, भेदभाव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि आजतक किसी प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मी को सम्मानित नहीं किया, जबकि पीएम मोदी न सफाई कर्मियों का पांव पखार कर उन्हें जो सम्मान दिया, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

संसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज भारत बादल रहा है। इस देश में अब वाल्मीकि समाज की उपेक्षा होनी बंद हो गई है। आज योगी और मोदी राज में वाल्मीकि समाज को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है। रामायण में महर्षि वाल्मीकि माता सीता की ढाल बने। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सभी समाज का सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में सफाईकर्मी गणेश, ज्ञानमती, राजेंद्र, राजाराम, रीना, विजय राज, माला देवी, बजरंगी, राम मिलन आदि को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, ईओ नवीन कुमार सिंह, रवि अग्रवाल, सूर्यप्रकाश पांडेय, लाल बाबू, संजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed