फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccination of women and children in left out villages

Siddharthnagar News: छूटे गांवों में महिलाओं व बच्चों का कराएं टीकाकरण

Tue, 05 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of women and children in left out villages
सिद्धार्थनगर। जिन गांवों में गर्भवती महिलायें व बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उन गांवों में टीकाकरण कराएं। साथ ही टीकाकरण कराने के बाद उसका फीडिंग समय से कराये। ये बातें डीएम पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं विशेष संचारी रोग, क्षय रोग की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ई-कवच पोर्टल पर आशा, बीपीएम, बीसीपीएम द्वारा डाटा फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समस्त डाटा समय से व सही डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी कराने तथा सही ढंग से काम न करने वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आयुष्मान मित्र व आशा के माध्यम से घर-घर जाकर गोल्डेन कार्ड बनाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे। इस माह से जनपद के पांच स्थानो पर फास्ट रेफलर (एफआरयू) यूनिट शुरू हो गयी है। जिससे गर्भवती महिलाओ का आपरेशन के द्वारा डिलेवरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, एसीएमओ डाॅ. डीके चौधरी, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डैम राकेश मिश्र, मानबहादुर, अमित शर्मा, समीर सिंह, डाॅ. लक्ष्मी सिंह, डाॅ. संजय गुप्ता, प्रत्यूष दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed