{"_id":"68efda0efd70fbbe940b53f9","slug":"use-super-straw-management-system-combine-holder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-146548-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग करें कंबाइन धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग करें कंबाइन धारक
Wed, 15 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने जनपद के कंबाइन धारकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग अवश्य करें।
कंबाइन द्वारा काटी गई फसल के अवशेष को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके खेत में बिखेर देता है, जिससे फसल अवशेष को आसानी से मृदा में मिलाया जा सकता है।
इसके अलावा मल्चर, सुपर सीडर, जीरो ट्रिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल का भी प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण अधिक होता है। किसानों से अपील किया गया कि पराली न जलाएं उसको खाद के रूप में प्रयोग करें। जिनको पराली की आवश्यकता नहीं है वे गोशाला में दान दे सकते हैं।
खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से एकत्रित कराकर गोशाला में पहुंचाएंगे। कंबाइन हार्वेस्टर का संचालन ठीक ढंग से करने वाले मालिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। उपकृषि निदेशक को निर्देश दिया कि इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराएं। पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, मो. मुजम्मिल, आदि मौजूद रहे। संवाद