{"_id":"666a10b7145ff4a79a0f5a25","slug":"urs-from-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-118993-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो दिवसीय उर्स का आयोजन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो दिवसीय उर्स का आयोजन कल से
Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित मीरा बाबा की मजार पर दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन शुक्रवार से होगा। दो दिनों तक दोनों समुदाय के मीरा बाबा के अनुयाई मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाकर और माथा टेक कर मुराद मांगेंगे। उर्स को लेकर साफ सफाई और सजावट की जा रही है। मजार के खादिम (सेवाकार) गुलाम अली ईदू और गुड्डू बाबा ने बताया कि हल्लौर स्थित मीरा बाबा की मजार पर आयोजित ऐतिहासिक सालाना उर्स के मेले का आगाज शुक्रवार की सुबह में कुरानखवानी से होगा। जिसके बाद मजार पर नजर नियाज और चादर चढाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उर्स में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन