फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP: Sedition case will be filed for flying drone without permission of administration in Siddharthnagar

ड्रोन का डर: सिद्धार्थनगर में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस, अयोध्या में भी रही दहशत

Fri, 05 Sep 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 06:07 AM IST
सार

बुधवार देर रात ड्रोन संचालकों के साथ बैठक में डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना प्रशासन की अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
UP: Sedition case will be filed for flying drone without permission of administration in Siddharthnagar
ग्रामीणों ने रातभर की गश्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
loader

विस्तार

देर रात में ड्रोन उड़ाए जाने की वजह से बढ़ी दहशत के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार देर रात ड्रोन संचालकों के साथ बैठक में डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना प्रशासन की अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर सभी ड्रोन संचालक स्थानीय थाने में अपना विवरण दर्ज करा दें, विवरण नहीं दर्ज कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बृहस्पतिवार की रात भी शोहरतगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों ड्रोन उड़ते नजर आए, इससे गांवों में दहशत रही।
विज्ञापन


जनपद में ड्रोन की वजह से बढ़ती हलचलों के बीच डीएम की अध्यक्षता में बुधवार देर रात बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुछ ड्रोन संचालक भी शामिल हुए। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 के निर्देश दिए गए कि सभी ड्रोन संचालक 24 घंटे के भीतर स्थानीय थाने में अपना विवरण दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 146 ड्रोन संचालक हैं। सभी थानेदारों को भी निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्र के सभी ड्रोन संचालकों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा निर्गत पहचान पत्र, ड्रोन पायलट के रूप में पंजीकृत संख्या, ड्रोन का निर्माण एवं यूनिक आईडी संख्या, ड्रोन संचालन का प्रस्तावित क्षेत्र, ड्रोन संचालन का उद्देश्य आदि का ब्योरा दर्ज कराएं। यदि ड्रोन संचालक 24 घंटे के भीतर ब्योरा थाने में नहीं दर्ज कराते हैं तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए।

इसके साथ ही डीएम ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ड्रोन के सम्बन्ध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी को सूचना दें। ऐसे मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बस्ती की सीमा पर स्थित घुमची गांव में एक किसान के खेत में ड्रोन पड़ा मिलने पर अज्ञात के खिलाफ ड्रोन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। डुमरियागंज क्षेत्र में खौफ, लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में इन दिनों चोरी के मामले बढ़ गए हैं, जिससे लोगों में दहशत है। चोरों के आतंक के बीच पिछले कुछ दिन से रात में आसमान में उड़ते संदिग्ध ड्रोन भी देखे जा रहे हैं, इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा गई है। ये ड्रोन मन्नीजोत, धनुहरी, खुरपहवा और चौखड़ा आदि गांवों में देखे गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन जगहों पर ड्रोन देखे गए उसके अगले दिन उन्हीं जगहों पर चोरी हुई। लोग लाठी-डंडे लेकर रात में पहरा दे रहे हैं।

रतजगा करते रहे ग्रामीण
बांसीक्षेत्र के कई गांवों में बुधवार की रात ड्रोन उड़ने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। क्षेत्र के सहजी, बेलबनवा, गोठवा घाट, मऊ, जालहेखोर गोठवा, मऊ,पीपरा , जिगनिहवा ,निविहवा, सिघोरीया, धूसिया, मेंचुका आदि गांवों से रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक ड्रोन मंडराने की सूचना मिली। लोगों का यह भी कहना है कि ड्रोन की संख्या एक से अधिक होती है। क्षेत्र निवासी दिलिप, गिरिजेश व इरफान का कहना है कि उन लोगों ने ड्रोन उड़ते देखा। गांव के लोग रतजगा कर घर की रखवाली करते रहे।

कैमरा संचालकों की हुई बैठक
कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने ड्रोन कैमरा चलाने वालों के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली में बैठक कर बिना अनुमति के ड्रोन न उड़ाने की हिदायत दी। यह भी कहा कि जिनके पास भी ड्रोन कैमरा है वह अपना रजिस्ट्रेशन कोतवाली में करा लें। उन्होंने कहा कि आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय रावत, विजय कुमार, रविंद्र गौतम आदि शामिल रहे।

Ayodhya : कई स्थानों पर आसमान में दिखे ड्रोन, ग्रामीणों में मची खलबली

मिल्कीपुर में कई स्थानों पर बुधवार रात आसमान में लोगों ने ड्रोन देखा। ड्रोन देखने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ड्रोन देखने के बाद लोग रात में काफी देर तक जागते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन ड्रोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी।

हैरिंग्टनगंज के रेवना, मिल्कीपुर बाजार, खंडासा के कलुवामऊ, कोटिया, घटौली, नागीपुर, जयराजपुर, मिचकुरही, जगन्नाथपुर व तिंदौली गांव में आसमान में ड्रोन जैसी कई चमकदार चीजें घूमती देखी गईं। ग्रामीणों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनाए। ड्रोन देखकर पूरे इलाके में हलचल मच गई। लोग फोन करके एक-दूसरे को ड्रोन उड़ने की जानकारी भी दे रहे थे।

काफी देर तक आसमान में घूमते रहे इन ड्रोन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। किसी ने इसे सर्वे से जोड़ा तो किसी ने इसे संदिग्ध गतिविधि मानकर दहशत भी जताई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर उत्सुकता और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है। इस बारे में हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि उन्होंने भी आसमान में चमकती चीजों को देखा है। देखने में वे ड्रोन जैसे प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी रूट सर्वे का हिस्सा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed