फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Up construction contractor fled

निर्माण कार्य छोड़ भाग गए ठेकेदार

Mon, 18 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Up construction contractor fled
विकास क्षेत्र इटवा के मदरहवा में अधूरा पड़ा मिनी सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम मदहवा में विगत पांच वर्ष पूर्व पंचायती राज विभाग की ओर से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मगर निर्माण कार्य को अधूरे में छोड़कर कार्यदाई संस्था व ठेकेदार फरार हो गए। लाखों की लागत से बन रहा मिनी सचिवालय बेकार साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी डीएम से जांच कराने की मांग की है।  
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 में विकास क्षेत्र इटवा के ग्राम पंचायत मदरहवा में 14 लाख 65 हजार की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में एक आस जगी थी कि अब ग्रामवासियों को परिवार रजिस्टर नकल सहित विभिन्न कार्यों के लिए ब्लाक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, लेकिन कुछ माह बाद ग्रामीणों की आशा निराशा में बदल गई।
विज्ञापन

लाखों की लागत से बन रहे भवन को अधूरा छोड़ ठेकेदार फरार हो गए। क्षेत्र के सोहनलाल, विजय बहादुर, मनोहर, शौकत अली, शब्बीर, मनौब्बर, मशहूर आलम आदि ने अधूरे मिली सचिवालय की जांच करए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ इटवा राजाराम ने कहा कि अभी जानकारी नहीं थी। जल्द ही मामले की जांच कराकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed