फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   UP Board Intermediate

अर्थशास्त्र : आंकड़ों, ग्राॅफ एवं चित्र का प्रयोग करना आवश्यक

Mon, 01 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
UP Board Intermediate
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा 28 फरवरी को पहली पाली में होगी। इंटर साहित्य वर्ग में अर्थशास्त्र विषय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समसामयिक है। अर्थशास्त्र विषय में अच्छे अंक पाने के लिए विषय वस्तु की व्याख्या के साथ आंकड़ों, ग्राफ एवं चित्र का भी प्रयोग करना अति आवश्यक एवं विषय की मांग है। सारिणी व ग्राफ दोनों पर नंबर मिलते है।अर्थशास्त्र की विषय वस्तु का संबंध कहीं न कहीं सभी विषयों से होता है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय में अच्छे अंक पाने के लिए छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर के प्रवक्ता अंगद प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र विषय में अच्छे अंक पाने के लिए विषय वस्तु की व्याख्या के साथ आकड़ों, ग्राफ एवं चित्र का भी प्रयोग करना अति आवश्यक एवं विषय की मांग है। सारणी व ग्राफ दोनों पर नंबर मिलते है। कहा कि अर्थशास्त्र विषय के तथ्यात्मक अध्ययन से जहां एक और बहुविकल्पीय और अति लघु प्रश्नों को हल करना आसान हो जाता है। वहीं, दूसरी ओर विस्तृत प्रश्नों की व्याख्या सारणी, चित्रों एवं ग्राफ के माध्यम से सरल और सुगम हो जाता है। अर्थशास्त्र में 100 नंबर के प्रश्न आते हैं। प्रश्नों को हल करते समय जितना पूछा जाए उतना ही लिखना हितकर रहेगा।
विज्ञापन


---

इस प्रकार का आएगा प्रश्न

प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न होते है जो एक-एक नंबर का होता है। इसे सावधानी पूर्वक हल करना चाहिए। 11 से 18 तक आठ प्रश्न अति लघुउत्तरीय होते हैं, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में देना है, जो तीन अंक के होते हैं। यह बहुत ही सरल होते हैं, बहुधा इसमें परिभाधात्मक प्रश्न होते हैं, इसे अवश्य करें। 19 से 24 तक प्रश्न लघुउत्तरीय होता है जो 6 अंक का होता है। इसे 150 शब्दों में लिखना चाहिए और 25 से 27 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न जो 10 अंक के होते हैं, जिन्हें तीन सौ शब्दों में परिभाषा, सारणी और ग्राफ बनाते हुए हल करना करना है एवं परिभाषा इनमेंटेड कामा में होना चाहिए। विद्यार्थी उक्त टिप्स को अपनाकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

परीक्षा की तैयारियों में ये महत्वपूर्ण सलाह काम आएगी

अर्थशास्त्र विषय में बहुत पेज अथवा कापी भरने पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। अधिक अंक अर्जित करने के लिए सारगर्भित व्याख्या चित्रों के माध्यम से अधिक प्रभावी होती है। यथासंभव प्रयास करना चाहिए कि प्रश्नों का उत्तर क्रमवार ही दिया जाए। छात्रों को प्रयास करना चाहिए कि सभी विस्तृत और लघु प्रश्नों का उत्तर दें। प्रश्नों को छोड़ देना अंक के अल्पता की गारंटी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed