फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   up board 2868 students was left exam

बोर्ड परीक्षा: पहले दिन हाईस्कूल के 2868 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
up board 2868 students was left  exam
बोर्ड परीक्षा: पहले दिन हाईस्कूल के 2868 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन

- प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई
- जिले में 101 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने की निगरानी
- एसडीएम, डीआईओएस और एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई। प्रथम पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 2868 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि, इटररमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद कमरे में प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरे की निगरानी में चली परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य जांच दल ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा जिले में 101 केंद्र पर आयोजित हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इसमें 31962 परीक्षा पंजीकृत थे। हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें 2868 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह सात बजे ही अपने-अपने केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंच गए थे। गेट खुलते ही लाइन में लगे गए और बारी-बारी से गेट पर ही उनकी चेकिंग की गई और प्रवेश पत्र देखा गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला शिक्षिका की अलग से ड्यूटी लगाई गई थी। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर स्पेशल रूप से तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र लिफाफा खोला गया। दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 21249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनकी परीक्षा शाम सवा पांच बजे तक चलने के कारण छोड़ने वालों का आंकड़ा प्राप्त नहीं हो सका। वहीं, परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए तहसील स्तर पर सभी एसडीएम ने केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। निष्पक्ष तरीक से परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इसके साथे ही सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे। एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने जयकिसान इंटर कॉलेज सनई का निरीक्षण किया। यहां पर कमरों में जाकर परीक्षा का हाल देखा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में जाकर टीवी स्क्रीन से जानकारी ली कि सभी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य स्वयं परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर जायजा लेते रहें। दोनों पाली की परीक्षा में एक भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष हो रही है। कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed