फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   University admissions will be from July

यूनिवर्सिटी में एक जुलाई से दाखिले होंगे

Sun, 17 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
University admissions will be from July
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कापियों का परीक्षा की मूल्यांकन करते परीक्षक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में शिक्षण सत्र 2016-17 के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। अगस्त मध्य तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के 22 कोर्सों में आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। 
विज्ञापन

रविवार को यूनिवर्सिटी के प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति ने नए सत्र की पठन-पाठन प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ करने पर भी सहमति जताई। कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में घंटों तक चली बैठक में प्रवेश संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में नए सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए प्रवेश नियमावली को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा गया। बीएड पाठ्यक्रम में अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत प्रवेश के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया को आधार बनाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएड-एमपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर भी विचार-विमर्श करते हुए औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा गया। प्रवेश प्रक्रिया को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो सके। 

बैठक में कुलसचिव वीके पांडेय, परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल, उप कुलसचिव महेन्द्र कुमार, रतनसेन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.हरेश प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रवेश समिति के बाद परीक्षा समिति की भी बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed