Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mission Shakti, Raising awareness among women regarding safety

मिशन शक्ति : महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 23 Nov 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mission Shakti, Raising awareness among women regarding safety
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को भवानीगंज पुलिस ने ग्राम भिटौरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एंटी रोमियो अभियान, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
इसमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed