{"_id":"6b03378d3f46324d8a070614","slug":"siddharthnagar-news-elderly-man-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-a-bike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168626-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से माैत
Mon, 23 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव के पास शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी।इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पोते की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सफीपुर गांव निवासी कल्पनाथ चौरसिया (61) पुत्र राम अधार शनिवार रात अपने पुराने घर से पैदल गांव के पश्चिम बने घर पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर डुमरियागंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में कल्पनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर भाग गया।
मौके पर जुटे ग्रामीणों और परिजन की मदद से घायल कल्पनाथ को बलरामपुर जिले के उतरौला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पोते सचिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।