फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uniform money will come in the account

अभिभावकों के खाते में आएगा यूनिफार्म की धनराशि

Tue, 15 Jun 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Uniform money will come in the account
खाते में आएगी यूनिफॉर्म की धनराशि
विज्ञापन

बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से बेसिक स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले यूनिफॉर्म की धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग को अभिभावकों के खाते अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। 15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंचेगी।

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित 2265 परिषदीय विद्यालयों में तीन लाख 28 हजार 444 बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष निशुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर आदि का वितरण किया जाता है। अभी तक यूनिफॉर्म की रकम स्कूल के खाते में जाती थी और अध्यापक ही उसके खरीद और वितरण के लिए जिम्मेदार होते थे। इससे अक्सर अभिभावकों की ओर से बिचौलियों से खरीद करने के आरोप और यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शासन ने बच्चों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म की रकम अब अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्णय लेते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह अभिभावकों के खाते अपडेट कर लें, ताकि उनके खातों में समय से रुपये ट्रांसफर किया किया जा सके। 15 जुलाई तक अभिभावकों के खाते में यूनिफॉर्म की रकम पहुंच जाएगी। इसके बाद जो रकम शासन से आएगा। उसी से बच्चे अपना यूनिफॉर्म सिला अथवा खरीद सकेंगे। इस बाबत बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल पर विराम लगेगा। शासन ने अभिभावकों के खाते अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। अब यूनिफॉर्म का रुपया अभिभावकों के खाते में पहुंचेगा। 15 जुलाई तक धनराशि आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed