फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled tempo overturned, two people including the driver injured

Siddharthnagar News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक समेत दो घायल

Tue, 07 Apr 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo overturned, two people including the driver injured
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर खोरिया रघुबीर सिंह चौराहे के पास मंगलवार शाम सब्जी लदा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के ग्राम इटियाठोक निवासी रमेश और विजय डुमरियागंज में किराए के मकान में रहकर टेंपो से गांव-गांव सब्जी बेचते हैं। मंगलवार शाम करीब तीन बजे वे खोरिया रघुबीर सिंह चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चालक विजय को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि रमेश को गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने पीएचसी बेवा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed