फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrolled bike collides with pickup, two injured

Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई, दो घायल

Thu, 25 Jul 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with pickup, two injured

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोहर चौराहे के पास बाइक एवं पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी भेज दिया। एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


तेजगढ़ निवासी निलेश लोध (18) के साथ मनोज केवट (19) बुधवार शाम को बाइक लेकर गोहर चौराहे से अपने गांव तेजगढ़ की तरफ जा रहे थे। चौराहे पर ही बाइक अनियंत्रित होने के कारण बांसी की तरफ जा रही पिकअप से पीछे से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने डायल-112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंचकर घायल निलेश एवं मनोज को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया। जहां निलेश की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और मनोज को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी बिदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed