{"_id":"6a3ed35e5fd7f10da70d07d0","slug":"umas-full-of-heat-people-busy-monsoon-storm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160381-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मानसून की झड़ी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, मानसून की झड़ी का इंतजार
Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आसमान में कई बार बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। हवा की रफ्तार कम रहने और वातावरण में नमी अधिक होने से दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही, जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा, वे बार-बार छांव और ठंडे पेय का सहारा लेते दिखे।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 63 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी दिशा से मात्र 3.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण वातावरण में मौजूद नमी कम नहीं हो सकी और उमस का असर पूरे दिन बना रहा।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। हालांकि औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण उमस बरकरार रह सकती है। यदि व्यापक और लगातार वर्षा होती है, तभी लोगों को गर्मी से वास्तविक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की बढ़ी चिंता
- जिले में खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। धान की नर्सरी तैयार है और कई किसान रोपाई शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। बर्डपुर के किसान मो. आमिर कहते हैं कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में पानी की कमी बनी हुई है, जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था है, वे किसी तरह नर्सरी बचा रहे हैं लेकिन छोटे किसानों की निगाहें मानसून पर टिकी हैं। कृषि विशेषज्ञ रविशंकर पांडेय का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने से धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई व रोपाई को गति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य पर भी असर
- मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. सीबी चौधरी के अनुसार उमस भरे मौसम में शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे पानी और लवण की कमी हो सकती है। ऐसे मौसम में पर्याप्त पानी पीना, हल्का भोजन करना और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसम एक नजर में
- अधिकतम तापमान : 39.0 डिग्री (सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक)
- न्यूनतम तापमान : 29.0 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक)
- अधिकतम आर्द्रता : 79 प्रतिशत
- न्यूनतम आर्द्रता : 63 प्रतिशत
- हवा की गति : 3.8 किमी प्रति घंटा
- हवा की दिशा : दक्षिण-पूर्वी
- 24 घंटे में वर्षा : 6.8 मिमी
-- -- -- -- -- -- -- -
अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण उमस बनी रह सकती है।
- डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज