फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ultrasound in six days

अब सप्ताह में छह दिन होगा अल्ट्रासाउंड

Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
ultrasound in six days
जिला अस्पताल में स्थित अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अब सप्ताह में छह दिन होगा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में पहले हफ्ते में दो दिन होता था अल्ट्रासाउंड
- चिकित्सक के न होने के कारण हर नहीं हो पाती थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब सप्ताह के छह दिन अल्ट्रासाउंड होगी। मरीजों को बाहर प्राइवेट में जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। पहले सप्ताह में दो दिन ही जांच होती थी।
जिला अस्पताल में जनपद के हर कोने से मरीज आते हैं। गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द से संबंधित मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है, लेकिन नियमित चिकित्सक के न होने से सप्ताह में दो ही दिन जांच होती थी। इसमें भी अगर चिकित्सक किन्हीं कारणों से नहीं आते थे तो जांच नहीं हो पाती थी। वहीं, दो दिन जांच होने के कारण भीड़ भी होती थी। अब मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में अब सप्ताह में छह दिन अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला रहेगा। इस संबंध प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में सप्ताह में रविवार को छोड़कर हर दिन अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो गई है। अगर चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखे हैं तो किसी भी दिन आकर मरीज निशुल्क जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं को मिलेगी सहूलियत
अल्ट्रासाउंड की सबसे अधिक जरूरत गर्भवती महिलाओं को होती है। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले महिला को चिकित्सक नौ माह के भीतर दो से तीन बार अल्ट्रासाउंड जांच कराते हैं। वहीं, पेट दर्द में पथरी से संबंधित जांच के लिए चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में सप्ताह के छह दिन जांच होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed