फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   udyog Vyapar sangathan constituted

उद्योग व्यापार संगठन के अजय अध्यक्ष, भीमचंद बने महामंत्री

Wed, 24 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
udyog Vyapar sangathan constituted
शहर में चुने गए व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उद्योग व्यापार संगठन के अजय अध्यक्ष, भीमचंद बने महामंत्री
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यालय पर व्यापारियों की बैठक मंगलवार को उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अजय कसौधन को संगठन का जिलाध्यक्ष, संजय कसौधन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी व भीमचंद कसौधन को महामंत्री चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि व्यापारियों के हित में हर संभव प्रयास करूंगा। जिले के छोटे-बड़े हर व्यापारी की समस्याओं को निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यह संगठन व्यापारियों के हित तथा उनके हक व सम्मान के लिए सभी मोर्चों पर खड़ा रहेगा। संजय कसौधन ने कहा कि पूर्व में व्यापारियों के हितों की बात करते हुए कई संगठन बनाए गए, परंतु अदूरदर्शिता, स्वयं का हित साधने व संगठित न होने सेसभी संगठन निष्क्रिय हैं। यह संगठन सभी व्यापारियों साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान सर्वसम्मति से विनोद कसौधन को जिला संयोजक, अनिल जायसवाल को वरिष्ठ महामंत्री, कमलेश दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। ओम प्रकाश कसौधन, मो. याहिया, राकेश दत्त त्रिपाठी, महेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव रतन कसौधन एवं अभिलाष जायसवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदीप कुमार वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी और राणा प्रताप सिंह व करुणेश कुमार जायसवाल को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नीरज श्रीवास्तव व हृदय राम वर्मा को जिला सह संगठन मंत्री बनाया गया। उमेश कुमार साहू व मोहम्मद हारून जिला मंत्री बनाए गए। शिव कुमार कसौधन व आशीष जायसवाल को जिला संयुक्त मंत्री तनोनीत किया गया। रणजीत कसौधन, रिजवान, विवेक कुमार यादव, विंध्याचल, अनिल कसौधन जिला सचिव, दीनानाथ अग्रहरि को नगर अध्यक्ष तथा लक्ष्मी नारायण कसौधन को विधिक सलाहकार का दायित्व सौंपा गया है। हरिराम मिश्रा, बैजनाथ कसौधन, वेदप्रकाश श्रीवास्तव (राहुल), रेवती रमन गुप्ता आदि को संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed