फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two youths on a bike killed after being hit by a dumper truck.

Siddharthnagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths on a bike killed after being hit by a dumper truck.
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम डंपर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रामजीवन (30) और सोनू (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव के पास बृहस्पतिवार को एक डंपर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। लुंबिनी से मुंडन संस्कार से लौट रहे बाइक सवार रामजीवन (30) पुत्र दशरथ निवासी चनरैया थाना लोटन और सोनू (28) पुत्र सिकंदर, निवासी लुंबिनी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रामजीवन की मौत मौके पर हुई है जबकि सोनू ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रामजीवन आदित्य (13) और अमित (11) और एक बेटी मोनिका (15) को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed