{"_id":"60f304f38ebc3e6d261e2669","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-siddharthnagar-news-gkp4022162134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई
भवानीगंज/बर्डपुर। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर तिराहे पर शनिवार शाम को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इटवा थाना क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा (19) पुत्र जयनाथ शुक्रवार को अपने घर से रिश्तेदारी में बहन के यहां जुड़ीकुइयां मस्जिदिया थाना भवानीगंज आए हुए थे। शनिवार को वह अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह क्षेत्र के धनखरपुर तिराहे पर पहुंचे थे। तभी बेवंा चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो की चपट में आ गए।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। उसके बाद भवानीगंज थाने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहाना थाना क्षेत्र के सुकरौली चौराहे के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहाना थाना क्षेत्र लकड़ा गांव निवासी जितेंद्र (18) पुत्र जोगेंद्र शनिवार मोहाने गए थे। लौटते वक्त वह सुकरौली गांव के पास पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।