Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two wanted individuals arrested in Sandeep Yadav murder case.

Siddharthnagar News: संदीप यादव हत्याकांड में दो वांछित गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two wanted individuals arrested in Sandeep Yadav murder case.
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में दो माह पूर्व हुए संदीप यादव हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों रामजीत और भरत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि संदीप यादव हत्याकांड में आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद आरोपी रामजीत और भरत निवासी ग्राम कोल्हुआ छोटकाडीह थाना लोटन घटना के बाद से भागे हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में धरमौली मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed