फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two teenagers who went to bathe in the river drowned, SDRF is searching for them

Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to bathe in the river drowned, SDRF is searching for them
शोहरतगढ़ के बाणगंगा बैराज पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के पास शनिवार को शाम पांच बजे नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश में लगी रही, लेकिन रात पता नहीं चल पाया।
सदर थाना क्षेत्र क बेलसड निवासी आतिफ (15) पुत्र मोहम्मद हनीफ और नूर (16) पुत्र अब्दुल रफीक और अरमान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी बैराज पर घूमने गए थे। बैराज से होकर निकले पानी को देखकर आतिफ और नूर नदी में नहाने कूद गए। जबकि साथ आए अरमान नहाने नहीं गया। देखते ही देखते नहाने गए आतिफ और नूर गहरे पानी में चले गए। जब तक साथी अरमान कुछ समझ पाता, तब तक उसके साथी नदी में डूब गए और लापता हो गए।
विज्ञापन

यह देखकर अरमान ने शोर मचाया, मेरे आतिफ और नूर डूब गए, वह दिखाई नहीं दे रहे हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों किशोरों की स्थानीय गोताखोरों से पुनः तलाश करवाई, फिर भी सफलता नहीं मिली, तो एसडीआरएफ टीम को पुलिस ने सूचना दी है। रात हो जाने पर गोताखोर व एसडीआरएफ टीम को किशोरों को खोजने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक दोनों किशोरों का सुराग नहीं मिल पाया। वहीं परिजन नदी पर पहुंचकर दहाड़े मार कर रो रहे थे। सीओ सुजीत राय ने बताया कि दो किशोर सदर थाना क्षेत्र के बेलसंड निवासी हैं। यह दोनों अपने दोस्त के साथ बानगंगा बैराज टहलने आए थे। लगभग पांच बजे आतिफ और नूर नदी में नहाने उतर गए और लापता हो गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed