फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two shops caught fire, goods worth lakhs destroyed

Siddharthnagar News: दो दुकानों में लगी आग,लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट

Sat, 07 Mar 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire, goods worth lakhs destroyed
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के सपहा गांव में बृहस्पतिवार की रात में नहर के किनारे चौराहे पर दो दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सपहा गांव के महतो टोला निवासी श्रवन कुशवाहा और कोदई कुशवाहा की गांव के पास चौराहे पर किराने के सामान की दुकान चलाते हैं। दुकानदार कोदई कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम रोजना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हुई। आरोप है कि रंजिश में आग लगाई गई हैं। आग से दुकान में फ्रीज सहित खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई है। लोगों का कहना है कि इसके पहले भी दो झोपड़ियां भी आग से जल गई थीं। कस्बा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि दुकानों में आग अज्ञात कारणों से लगी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed