{"_id":"6a4be38c8aa55b09940d8b44","slug":"two-out-of-17-cases-resolved-at-the-grievance-redressal-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160853-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समाधान दिवस में 17 में दो मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समाधान दिवस में 17 में दो मामलों का निस्तारण
Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग के 14, पुलिस का एक, विकास विभाग के एक समेत कुल 17 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर राजस्व विभाग के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर अवश्य जाएं, शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनें और उसका उचित समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, बीडीओ डाॅ. विनोद मणि त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।