फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two killed in collision with bike riders

Siddharthnagar News: बाइक सवारों की टक्कर में दो की मौत

Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two killed in collision with bike riders
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में बुधवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेपाल के तौलिहवा-जितपुर मार्ग खंड के अंतर्गत बानगंगा नगर पालिका 11 देउबापार के पास बुधवार की शाम पांच बजे जीतपुर के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि रूपनदेही के सैनामैना नगर पालिका नंबर चार-के रोमन थारू (27) और शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर-एक के नेहमत अली (35) कपिलवस्तु की हादसे में मौत हो गई। वहीं, नगर पालिका वार्ड नंबर चार निवासी अजय थारू (26) घायल हो गए उसका इलाज भैरहवा में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed