{"_id":"577005b54f1c1b2e5879a8db","slug":"two-killed-by-lightning-scorched-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो की मौत, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो की मौत, चार लोग झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
lighting strikes monument
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बिजली ने जिले में फिर कहर ढाया है। रविवार सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान चली गई। वहीं महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह के दौरान बिजली गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कपिलवस्तु कोतवाली के भरवलिया में मदरसे पर बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हुई थी।
तीनों घटनाएं सुबह करीब 7 बजे की हैं। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जमियाजोत गांव निवासी बरन (40) मजदूर है। भोर से हो रह बारिश के थमने पर वह सुबह खेत की ओर जा रहा था। इस बीच तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बरन की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे तो बरन मृत हाल में पड़ा था। तहसीलदार बांसी रामवेलास राम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, खेसरहा के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी महेंद्र पांडेय (45) अपनी भैंस लेकर गांव के बाहर सिवान की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी बादलों की तेज गरज के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि परिजनों की मंशा के आधार पर शव का पंचनामा कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरहीं के टोला तनोजवा में जितेंद्र (28) व गोड़े (60) टिन शेड के नीचे सो रहे थे। अचानक तेज गरज के साथ बिजली टिनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए उन तक पहुंच गई। बिजली की चपेट में आने से जितेंद्र का पेट और गोड़े के पेट व पैर का हिस्सा झुलस गया। वहीं टेड़िया बाजार में बरामदे में चाय बना रही 30 वर्षीय किरण भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जितेंद्र की हालत गंभीर बताई जाती है।